जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का हुनर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाईनार पर तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर इसका आगाज किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 05:49 PM (IST)
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का हुनर
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का हुनर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाईनार पर तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर इसका आगाज किया। इसमें जिले के कुल 57 महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी सतीश सिंह ने झंडा रोहण किया व प्राचार्य सूर्यभान ने मार्च पास्ट की सलामी ली। कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास में खेल का विशेष महत्व है। मुख्य अतिथि सतीश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि धर्मात्मानंद ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से विभिन्न प्रकार के विकास में सहयोग मिलता है। इस दौरान विविध प्रकार के खेल आयोजित किए गए। इस मौके पर आनंद कुमार सिंह, अविनाश सिंह, सरोज सिंह व नमोनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी