अंग्रेजों के समय बने रेल पुल को टक्कर देगा घाघरा पर बन रहा नया पुल

वाराणसी रेल मंडल के भटनी-औड़िहार रेलखंड को घाघरा नदी से बिल्थरारोड (बलिया)-मऊ व देवरिया गोरखपुर को जोड़ने वाला अंग्रेजों का बना विशाल रेल पुल पूरी तरह से जर्जर सा हो गया। जिसके ठीक समानांतर एक नया रेल पुल का निर्माण होना है। जिसके निर्माण की तैयारी तेजी से जारी है। पुराने पुल की अपेक्षा में यहां का प्रस्तावित नया रेल पुल डबल लाइन का होगा और विद्युतीकरण के बाद इस पर ट्रेनें बिजली की गति से दौड़ेंगी। नया रेल पुल पुराने अंग्रेजों के बने रेल पुल की तुलना में काफी मजबूत व विशाल होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 08:17 PM (IST)
अंग्रेजों के समय बने रेल पुल को टक्कर देगा घाघरा पर बन रहा नया पुल
अंग्रेजों के समय बने रेल पुल को टक्कर देगा घाघरा पर बन रहा नया पुल

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): वाराणसी रेल मंडल के भटनी-औड़िहार रेलखंड को घाघरा नदी से बिल्थरारोड (बलिया)-मऊ व देवरिया, गोरखपुर को जोड़ने वाला अंग्रेजों का बना विशाल रेल पुल पूरी तरह से जर्जर सा हो गया। जिसके ठीक समानांतर एक नया रेल पुल का निर्माण होना है। जिसके निर्माण की तैयारी तेजी से जारी है। पुराने पुल की अपेक्षा में यहां का प्रस्तावित नया रेल पुल डबल लाइन का होगा और विद्युतीकरण के बाद इस पर ट्रेनें बिजली की गति से दौड़ेंगी। नया रेल पुल पुराने अंग्रेजों के बने रेल पुल की तुलना में काफी मजबूत व विशाल होगा।

अंग्रेजों के जमाने में ईटों के पायों पर खड़ा पुराना पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है और रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने इसे लगभग डेड घोषित कर दिया है। तुर्तीपार में नया बनने वाला रेल पुल करीब 19 विशाल पायों पर बनेगा। नए रेल पुल के पाए आरसीसी होंगे और पुल के ऊपर स्टील का वर्क होगा। करीब 250 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रेल पुल का निर्माण घाघरा नदी के दोनों छोर पर बसे बलिया व देवरिया जनपद के किनारों को रेल मार्ग से जोड़ेगा। नदी पर पुल निर्माण होने के कारण कार्यदाई संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। नया पुल डबल लाइन का होगा ताकि एक साथ दो ट्रेनों का परिचालन बेधड़क हो सके। -निमार्ण की शुरू हुई कवायद

पुल निर्माण के लिए करीब सौ की संख्या में मजदूर मौके पर पहुंच गए है और नदी के दोनों तरफ काम करने हेतु प्लेटफार्म बनाएं जा रहे है। नदी के दोनों तरफ बलिया व देवरिया के तटवर्ती इलाकों में निर्माण कंपनी द्वारा करीब तीन एकड़ की भूमि लीज पर ली जा चुकी है। एसपी सिगला कम्पनी चंडीगढ़ के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि नए पुल के निर्माण हेतु नदी के दोनों छोर पर मजदूरों, वर्कर व तकनीकी अधिकारियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। अब तक रेल पुल का ड्राइंग उपलब्ध नहीं हो सका है कितु सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी