नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ी, परिवार के सदस्य गए दिल्ली

स्थानीय क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी नेता प्रतिपक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामगो¨वद चौधरी की तबीयत खराब होते ही जगह-जगह उनके सेहत को लेकर लोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:53 PM (IST)
नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ी,   परिवार के सदस्य गए दिल्ली
नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ी, परिवार के सदस्य गए दिल्ली

जागरण संवाददाता, बलिया: विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री राम गो¨वद चौधरी की तबीयत खराब होने की सूचना रविवार को जिले में आते ही हर कोई अवाक रह गया। जानकारी होते ही सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर स्थित उनके गांव से भाई लाल बचन यादव व चचेरे भाई राम बचन यादव, पुत्र रंजीत चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्य तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शहर स्थित उनके आवास से उनके करीबी तत्काल दिल्ली के लिए निकल गए। अपने नेता की तबीयत खराब होने की खबर पर हर कोई उनके कुशल क्षेम जानने में जुट गया। वहीं पार्टी कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा रहा। पिछले बार विधान सभा सत्र के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहते थे।

बांसडीह : क्षेत्र के लोगों में उनका हाल जानने की बेचैनी होने लगी। मध्यप्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए गये हुए थे जहां आज सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

सड़क मार्ग से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हुए समर्थक

जासं, बेरुआरबारी : विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव समेत दर्जनों समर्थक नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। साधन के अभाव में इनमें कुछ समर्थकों ने तो सड़क मार्ग से ही यात्रा शुरू कर दी। वहीं जगह-जगह लोग फोन से लगातार उनका हाल जानने का प्रयास करते रहे। सपा नेता कन्हैया यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद सूचना है। मंदिर में मत्था टेक की स्वास्थ्य लाभ की कामना

सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने मंदिरों की तरफ भी रुख किया। कई मंदिरों में मत्था टेक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रमुख रूप से शोकहरण नाथ मंदिर असेगा के अलावा जगह-जगह मंदिर में लोग प्रार्थना करते रहे। इस तरह पूरे जिले में उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। पूजन अर्चन करने वालों में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रानाकुनाल ¨सह, ¨रकू ¨सह, गया ¨सह, अवनीश पटेल, अभिषेक पांडेय, विनय यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी