प्रशिक्षण में छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारी

जासं, बलिया : टाउन पालीटेक्निक के सिविल इंजीनिय¨रग विभाग में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:40 PM (IST)
प्रशिक्षण में छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
प्रशिक्षण में छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारी

जासं, बलिया : टाउन पालीटेक्निक के सिविल इंजीनिय¨रग विभाग में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डिप्लोमा कर रहे सिविल इंजीनियर विभाग के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमेंट व कंक्रीट से संबंधित नई तकनीकियों की जानकारी इंजीनियर दीपेश श्रीवास्तव, विजय कुमार उपाध्याय व विकास कुमार ¨सह ने अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को दिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एसके उपाध्याय ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सीमेंट व कंक्रीट की महत्ता को बताते हुए कहा कि वर्तमान में जो नई नई तकनीकें निर्माण कार्य से संबंधित आती है। उन्हें छात्रों को जानना जरूरी है कि क्योंकि यह छात्र आगे चलकर इंजीनियर्स के रूप में तैयार होकर राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान प्रस्तुत करते है। इस मौके पर इं. केएम ¨सह, दिग्विजय ¨सह, सुरेंद्र नाथ ¨सह, अभय उपाध्याय, रविशंकर, विजय कुमार सिन्हा, चंद्रमा आदि मौजूद थे। आभार ब्रजभूषण ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी