राजभर बस्ती में सड़क पर बह रहा मलजल

क्षेत्र के खरहाटार से करमपुर तक जाने वाले लिक मार्ग पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:59 PM (IST)
राजभर बस्ती में सड़क पर बह रहा मलजल
राजभर बस्ती में सड़क पर बह रहा मलजल

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के खरहाटार से करमपुर तक जाने वाले लिक मार्ग पर स्थित राजभर बस्ती में नाली का निर्माण न होने के कारण दर्जनों लोगों के घरों से निकलने वाला मलजल वर्षों से मार्ग पर बह रहा है। गंदे पानी के जमाव से लोगों का जीवन नारकीय बन गया है।

बस्ती के लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। पानी के सड़न से होने वाली बदबू के कारण लोगों का अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। गांव के अन्य लोगों का भी इस मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। हमेशा पानी लगे रहने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। बस्ती के लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस समस्या से निजात के लिए कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक नाली का निर्माण नहीं हो सका। बस्ती के ब्रजमोहन, रूदल, रामू, हिमांशू, अंकित आदि लोगों ने संबंधित अधिकारियों से नाली निर्माण व पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है।

chat bot
आपका साथी