छात्रों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम के समीप पर बीते 6 जनवरी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:21 PM (IST)
छात्रों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
छात्रों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम के समीप पर बीते 6 जनवरी को हुए ब्यासी दुर्घटना को लेकर युवाओं ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया।

छात्रों का कहना था कि 6 जनवरी को नो इंट्री के समय ट्रक को प्रवेश देने के कारण हादसा हुआ। ब्यासी ढ़ाले पर विश्वकर्मा पासवान की ट्रक से कुचलने से जान चली गई। इस हादसे के विरोध में वहां के स्थानीय छात्र नेताओं और युवाओं ने चक्का जाम कर प्रशासन की कारगुजारियों पर सवाल खड़े किए तो पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए लाठीचार्ज किया। गांव में जाकर महिलाओं पर अत्याचार किया। युवाओं को मुकदमे में फंसाया गया। छात्र नेताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन में पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ अतुलेश यादव, शहजाद अंसारी, अतुल, मनीष, अखिलेश, सत्य प्रकाश, विशाल पासी, सनी, कुलदीप चौहान, अमित यादव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी