महिला हत्या का खुलासा, पुलिस के लिए चुनौती

-प्रगति रिपोर्ट का एसपी खुद कर रही समीक्षा -इस हत्या में जेठ को ही बनाया गया है आरोपी जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव में गत एक सप्ताह पूर्व हुई महिला कुसुमकली कौशल की धारदार हथियार से गला काट कर की गई हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो रही हैं। हालांकि पुलिस बहुत जल्द ही इस घटना के राज पर से पर्दा उठाने का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 10:36 PM (IST)
महिला हत्या का खुलासा, पुलिस के लिए चुनौती
महिला हत्या का खुलासा, पुलिस के लिए चुनौती

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव में गत एक सप्ताह पूर्व हुई महिला कुसुमकली कौशल की धारदार हथियार से गला काट कर की गई हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो रही हैं। हालांकि पुलिस बहुत जल्द ही इस घटना के राज पर से पर्दा उठाने का दावा ठोंक रही है। घटना के बाद से ही पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। स्वयं पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली भी इस मामले पर नजर रखी हुईं हैं। घटना की सूचना पर खरुआंव पहुंची एसपी ने पुलिस को शीघ्र ही खुलासे का निर्देश दिया था। सोमवार को भी थाने पहुंची पुलिस अधीक्षक ने प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। महिला की हुई हत्या के बाद से ही घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही थीं। हत्या के बाद घटना के पीछे महिला के पिता ने भूमि व मकान का विवाद होना कारण बताते हुए उसके जेठ को ही नामजद आरोपी बना दिया था। इस घटना में नामजद आरोपी होने के बाद भी पुलिस ने दूध का दूध , पानी का पानी करना ही उचित समझा। इस मामले मे पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। भाई भाई के बीच मकान व जमीन विवाद सहित कई अन्य कई ¨बदुओं पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय का कहना है कि इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रुप में लिया है। शीघ्र ही घटना पर से पर्दा उठ जाएगा।

chat bot
आपका साथी