संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बापू भवन में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वंयसेवक संघ भाई एक दूसरे के कलाई पर राखी बांध समाज देश व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामाशीष ने रक्षाबंधन उत्सव की महत्ता पर विस्तान से प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ नही सम्पूर्ण भारत वर्ष में पूरा हिन्दू समाज यह पर्व अति उल्लास से मनाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 10:10 PM (IST)
संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

जासं, बलिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बापू भवन में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वंयसेवक संघ भाई एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांध समाज देश व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष ने रक्षाबंधन उत्सव की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ नहीं संपूर्ण भारत वर्ष में पूरा हिदू समाज यह पर्व अति उल्लास से मनाता है। हर भाई बहन इस पर्व को बहनों के अगाध स्नेह, पवित्रता व सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाता है। संघ हिदू समाज के इस गौरवशाली व भावना प्रधान पर्व को व्यक्तिगत स्तर के स्थान पर समाजिक स्तर पर मनाने की परंपरा डाली। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य संपूर्ण हिदू समाज को संगठित करके उसे एकरूप बनाना है। इस मौके पर डा. विनोद सिंह, बृजमोहन, परमेश्वरन, श्रीप्रकाश, संजय शुक्ल, मारुति नंदन, करुणेश, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, महेन्द्र, हरनाम, अरुण मणि, राजेंद्र पांडेय, संजय कश्यप, ओमप्रकाश राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी