फंदे से लटका मिला रिटायर्ड जवान का शव

थाना क्षेत्र के माधोपुर चौरसिया टोला में शनिवार की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM (IST)
फंदे से लटका मिला रिटायर्ड जवान का शव
फंदे से लटका मिला रिटायर्ड जवान का शव

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के माधोपुर चौरसिया टोला में शनिवार की दोपहर अबूझ हाल में सेना के रिटायर्ड जवान का शव फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

52 वर्षीय विजय चौरसिया घर में अकेले थे। एक दिन पूर्व वह पत्नी को मायके छोड़ आए थे। दोपहर में पड़ोस की युवती छत पर गई तो सामने वाले घर में जवान को फंदे से लटका देखा। वह शोर मचाने लगी। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। जवान की पत्नी को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी