राज्यसभा सदस्य ने बुजुर्गो को दिया ऊनी वस्त्र

गुरु गोविद सिंह की जयंती पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर स्वेटर इनर मोजा टोपी व शॉल वितरित किया। ठंड में इन वस्तुओं को पाकर वृद्धजनों का चेहरा खिल उठा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 04:54 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य ने बुजुर्गो को दिया ऊनी वस्त्र
राज्यसभा सदस्य ने बुजुर्गो को दिया ऊनी वस्त्र

जागरण संवाददाता, गड़वार

(बलिया) : गुरु गोविद सिंह की जयंती पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर स्वेटर, इनर, मोजा, टोपी व शॉल वितरित किया। ठंड में इन वस्तुओं को पाकर वृद्धजनों का चेहरा खिल उठा। इस दौरान सबने 'हर्ष-हर्ष, जय-जय' का उद्घोष किया। कहा कि अथक प्रयास के बाद इस वृद्धाश्रम को यहां खोला गया। कभी भी कोई आवश्यकता पड़े तो वे बेझिझक हमसे कहें। अभाव में अपना जीवन जी रहे पितातुल्य वृद्धजनों की समस्या दूर करना हम सबका दायित्व है। इसके पूर्व वृद्धाश्रम के प्रबंधक संजय सिंह ने नीरज शेखर सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी तिलक-धारी, नागेंद्र पांडेय, सिद्धार्थ शंकर सिंह, धर्मवीर सिंह, विजेंद्र राय, ददन राम, शमीम अंसारी, राजेश बिद, राजू, इंद्रजीत सिंह मौजूद थे। आभार घनश्याम सिंह ने प्रगट किया।

chat bot
आपका साथी