गरीब-मजदूरों के आशा व विश्वास हैं राहुल गांधी

जासं बलिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जैनेंद्र पांडे मिटू के नेतृत्व में फेफना विधानसभा क्षेत्र के वैना व चौबेपुर में न्याय किट का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 06:35 PM (IST)
गरीब-मजदूरों के आशा व विश्वास हैं राहुल गांधी
गरीब-मजदूरों के आशा व विश्वास हैं राहुल गांधी

जासं, बलिया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जैनेंद्र पांडे मिटू के नेतृत्व में फेफना विधानसभा क्षेत्र के वैना व चौबेपुर में न्याय किट का वितरण किया गया। सर्वप्रथम चाइना कायराना हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत न्याय किट का वितरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि हिदुस्तान के गरीब मजदूरों के एकमात्र आशा व विश्वास के अंदर राहुल गांधी हैं। इस अवसर पर लोगों ने राहुल गांधी के लंबी आयु की कामना किया। दुर्गेश सिंह, विवेक ओझा, अबुल फैज, यश मिश्रा बंटी, प्रशांत पांडे रिशु, देवेश तिवारी आदि मौजूद रहे

महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन मानवता की सेवा भावना के रूप में मनाई। ब्लाक हनुमानगंज मुख्यालय में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने कोरोना महामारी के नियंत्रण में योगदान के लिए एएनएम, आशाबहु आदि को अंगवस्त्रम् और फल प्रदान किया। इस मौके पर डॉ.विजया नन्द पाण्डेय, प्रियंका सिंह, अंजली सिंह, माया यादव आदि मौजूद थे।

रसड़ा : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपना जन्म दिन भारतीय सैनिकों के शहीद होने तथा श्रमिकों की देशव्यापी कष्ट के चलते नहीं मनाने के निर्णय पर शुक्रवार को रसड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने भारत सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग की। इस मौके पर उमाशंकर उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, मसूद आलम आदि मौजूद थे।

सिकंदरपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मनियर रोड स्थित लोकतंत्र सेनानी शम्भू नाथ मिश्र के आवास पर हुई। इस दौरान राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके लंबी आयु की कामना करते हुए चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। किया पौधारोपण

नरहीं : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय नरहीं पर पौधारोपण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरहीं कार्यालय पर पौधरोपण कर भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जितेंद्र नाथ राय, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्र, गणेश्वर प्रजापति, अजय राजभर, हरीश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी