शिक्षा में गुणात्मक सुधार को शिक्षक व शिक्षा का सम्मान जरूरी

छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति ने मन मोहा जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : जब-तक शिक्षक व शिक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 05:59 PM (IST)
शिक्षा में गुणात्मक सुधार को शिक्षक व शिक्षा का सम्मान जरूरी
शिक्षा में गुणात्मक सुधार को शिक्षक व शिक्षा का सम्मान जरूरी

छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति ने मन मोहा

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : जब-तक शिक्षक व शिक्षा का सम्मान नहीं होगा तब तक इसमें गुणात्मक सुधार नहीं लाया जा सकता है। यह बातें आनंद बालिका इंटर कालेज खेजुरी के 22वां वार्षिकोत्सव व मातृ सम्मेलन को शुक्रवार की शाम संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बसपा विधायक उमाशंकर ¨सह ने कहीं। विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत लगल मन में इहे आस पुरा जइतू सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पर लोग झूम उठे। वहीं नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं गीत गाकर सबको मुग्ध कर दिया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज गीत, गजल, कव्वाली व धोबिया पचरा गीत की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक घनश्याम ¨सह द्वारा मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर ¨सह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी पंदह एसएन त्रिपाठी सहित उत्कृष्ट अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय भारती, अर¨वद ¨सह, प्रधानाचार्य रामायण ¨सह, अनिल ¨सह, हरेकृष्ण पासवान आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी व संचालन रणवीर ¨सह सेंगर ने किया। विद्यालय के प्रबंधक घनश्याम ¨सह ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी