गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने को जीवनभर संघर्षरत रहे पीवी नरसिम्हा राव

गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने को जीवनभर संघर्षरत रहे पी.वी. नरसिम्हा राव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 09:50 PM (IST)
गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने को जीवनभर संघर्षरत रहे पीवी नरसिम्हा राव
गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने को जीवनभर संघर्षरत रहे पीवी नरसिम्हा राव

जासं, बलिया : कृतज्ञ बागी धरतीवासियों ने शुक्रवार को 98 वीं जयंती पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को नमन किया। इस अवसर पर युवा चेतना के बैनर तले जहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया वहीं कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

हनुमानगंज ब्लॉक अंतर्गत कुम्हेला गांव में युवा चेतना के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव भारत के सच्चे सपूत थे जिन्होंने जीवनपर्यत गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया। बोले, आर्थिक उदारीकरण के नायक थे पीवी नरसिम्हा राव। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जब देश जाति-धर्म के झगड़े में फंसा था तब वर्ष 1991 में नरसिम्हा राव ने देश में आर्थिक क्रांति का सूत्रपात किया। श्री सिंह ने कहा कि भारत हमेशा पीवी नरसिम्हा राव का ऋणी रहेगा। दुख सिर्फ इस बात का है कि नरसिम्हा राव को देश और राजनीतिक दल भूल रहे हैं।

अध्यक्षता अजय ओझा ने, स्वागत मनीष वर्मा ने तथा संचालन पीयूष सिंह ने किया। विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि समारोह को युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, गुड्डू सिंह, तबरेज सिद्दीकी, नीलकांत सोनी, रामायण सिंह, चंद्रमा वर्मा, सिधुराज सिंह, सुदामा वर्मा, धनजी यादव, विनोद यादव, ललन यादव, अजय यादव व मंटू साहनी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी