विभागीय भ्रष्टाचार से नहीं हल हो रहीं शिक्षकों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं के लिए विभागीय भ्रष्टाचार को कारण बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का कई गुटों में बंटने और विभागीय भ्रष्टाचार चरम सीमा में होने की वजह से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसलिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आपसी एकजुटता पर बल दें। इस दौरान वार्षिक अधिवेशन बोर्ड परीक्षा के बाद कराने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 05:36 PM (IST)
विभागीय भ्रष्टाचार से नहीं हल हो रहीं शिक्षकों की समस्याएं
विभागीय भ्रष्टाचार से नहीं हल हो रहीं शिक्षकों की समस्याएं

जासं, बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में हुई। शिक्षकों की समस्याओं के लिए विभागीय भ्रष्टाचार को कारण बताया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के कई गुटों में बंटने और विभागीय भ्रष्टाचार चरम सीमा में होने की वजह से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसलिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आपसी एकजुटता पर बल दें। इस दौरान वार्षिक अधिवेशन बोर्ड परीक्षा के बाद कराने का निर्णय लिया गया।

कार्यसमिति के सदस्य उमाशंकर ¨सह ने कहा कि संगठन की धार को पूर्व की भांति करना होगा। बैठक में कर्ण छपरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक जवाहर ¨सह के भतीजे सौरभ कुमार ¨सह के आइएएस में चयन होने पर सभी ने हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह, प्रहलाद तिवारी, लल्लन ¨सह, दिनेश ¨सह, मदन ¨सह, देवकुमार ¨सह, सुधीर पांडेय, अमरनाथ ¨सह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता आदित्य पांडेय और संचालन जिलामंत्री जयशेर ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी