युवाओं की सकारात्मक सोच देश के विकास में सहायक

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:13 PM (IST)
युवाओं की सकारात्मक सोच देश के विकास में सहायक
युवाओं की सकारात्मक सोच देश के विकास में सहायक

बलिया : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस गड़वार रोड में 'सकारात्मकता जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम' विषय पर निबंध, पोस्टर कला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कुमार ¨सह फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने पर जोर दिया। कपिल देव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं में सकारात्मकता सोच को जागरूक करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक सौरभ ने कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच देश की उन्नति व सुरक्षा में सहायक सिद्ध होगा। डा.जियाउल हुदा ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।

पोस्टर कला प्रतियोगिता में ऋषि शर्मा प्रथम, आसिफ द्वितीय व तरुण देव को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में ऋषि शर्मा, मंतशा, आरजू, जेबा, दिलीप कुमार, विवेक ¨सह, मो.दानिश को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा.सुधीर कुमार ¨सह, डा.इफ्तेखार खां, नितेश उपाध्याय, मो.एजाज, मो. परवेज अंसारी, डा.अनूप, डा.एनएन तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन पैरामेडिकल के चेयरमैन डा.आफताब आलम ने किया। आभार डा.बदरे आलम ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी