नहीं बना पीपा पुल, विधान सभा क्षेत्र से कटा नौरंगा

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) विधानसभा क्षेत्र का ग्राम पंचायत नौरंगा गंगा उस पार है। वहां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 06:32 PM (IST)
नहीं बना पीपा पुल, विधान सभा क्षेत्र से कटा नौरंगा
नहीं बना पीपा पुल, विधान सभा क्षेत्र से कटा नौरंगा

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : विधानसभा क्षेत्र का ग्राम पंचायत नौरंगा गंगा उस पार है। वहां की 30 हजार आबादी अब तक गंगा पर पीपा पुल नहीं बनने से अपने विधानसभा के भू भाग से कट गया है। कारण कि अब तक वहां पर पीपा पुल नहीं बना है। प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर से 15 जून के बीच पीपा पुल संचालित होता था लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव भी सिर पर है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक पीपा पुल नहीं बनाया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं प्रशासन भी परेशान है। गंगा उस पार के नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा आदि गांव में लगभग 24 से अधिक सरकारी लाइसेंसी हथियार हैं जो अब तक बैरिया थाने में जमा नहीं हो सके हैं। असलहा जमा करने के लिए लोगों को 100 किलोमीटर चक्कर लगाकर बैरिया थाना आना पड़ेगा या नाव के माध्यम से हथियार ले आकर बैरिया थाना में जमा करना पड़ेगा। वहीं पुल के नहीं बनने से विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले चुनाव कर्मियों को काफी कठिनाई हो सकती है।

एक सप्ताह के भीतर बन जाएगा पुल : एसडीएम

उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर पीपा पुल बन जाएगा और आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के लिए सौ पीपा की आवश्यकता थी जिसमें 70 लगाए जा चुके हैं, वहीं 30 पीपा शीघ्र लगा दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी