ब्लाक में धान क्रय में आई तेजी, किसानों को राहत

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थित धा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 10:16 PM (IST)
ब्लाक में धान क्रय में आई तेजी, किसानों को राहत
ब्लाक में धान क्रय में आई तेजी, किसानों को राहत

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थित धान क्रय केंद्र पर धान के क्रय में तेजी आती जा रही है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 28 हजार क्विंटल से अधिक धान का क्रय किया जा चुका ह,ै जबकि क्रय किए गए सभी कृषकों के खाते में पांच करोड़ 32 लाख 38 हजार की धनराशि भेजी जा चुकी है।

केंद्र प्रभारी एवं विपणन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रसड़ा ब्लाक क्षेत्र में मंडी समिति के अतिरिक्त चीनी मिल में भी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। बावजूद इसके कृषि मंडी स्थित क्रय केंद्र पर प्रतिदिन 850 क्विंटल से भी अधिक धान की क्रय की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन व जिलाधिकारी के आदेश के अनुरूप क्रय केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रय का क्रम जारी है जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। यहां का आशा रैन बसेरा पूरी तरह औचित्यहीन

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी परिसर में व‌र्ल्ड विजन आफ इंडिया द्वारा निर्मित आशा रैन बसेरा वर्षों से बंद पड़ा है। इससे आशाओं को रात में डिलीवरी केस लेकर आने पर कहीं रुकने के लिए माकूल स्थान नहीं मिलता। पिछले कई वर्षों से व‌र्ल्ड विजन द्वारा बनकर तैयार आशा रैन बसेरा में हर समय ताला लगा रहता है।

लाखों रुपए खर्च कर बनवाए गए रैन बसेरे का कोई औचित्य नहीं दिखता। आशाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। रैन बसेरा में ताला लगे होने से हम लोगों को मरीजों के साथ ही उसी लेबर वार्ड में रहना पड़ता है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड की रात किसी तरह बैठकर ही बितानी पड़ती है। यही नहीं रात में डिलीवरी कराते समय बिजली चली जाती है तो स्थिति और बदतर हो जाती है। मोबाइल की रोशनी ही सहारा रहता है।

स्वास्थ्य केंद्र पर जेनरेटर की व्यवस्था तो है लेकिन उसमें डीजल नहीं रहता और न ही कोई इसे चालू करने के लिए रहता है। इस संदर्भ में पीएचसी बेरुआरबारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सिद्धी रंजन ने कहा कि ऐसी कोई बात नही हैं। उन्हीं के लिए रैन बसेरा बना है, वे रहें कोई दिक्कत नही है। किसी तरह की दिक्कत हो तो बताएं, तत्काल निराकरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी