बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ

बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनीं एनडीआरएफ की टीम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 10:39 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ
बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ

जागरण संवाददाता, बैरिया : बाढ़ की विभीषिका झेल रहे द्वाबा के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए एनडीआरएफ की टीम देवदूत बनी हुई है। एनडीआरएफ के साहसी जवान पिछले चार दिन से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के काम में जुटे हैं। दूबेछपरा रिग बंधा टूटने के बाद नजदीक के गांवों दूबेछपरा, गोपालपुर, प्रसाद छपरा, उदयछपरा, बुद्धन चौक, दयाछपरा, टेंगरहीं, मिस्त्र गिरी के मठिया, चितामड़राय के टोला सहित आस-पास के दर्जनों गांवों में पानी भरने से लाखों की आबादी पूरी तरह घिर चुकी है। एनडीआरएफ द्वारा लोगों को गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि की लगातार जानकारी देने के साथ ही घर छोड़कर कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जा रही है। अब तक बाढ़ में फंसे करीब एक हजार से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा चुका है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। वहीं गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से कुछ और गांवों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। पहुंचाई राहत सामग्री

बाढ़ के बाद राष्ट्रीय आपदामोचन बल की दो टीमें पिछले चार दिनों से तहसील क्षेत्र बैरिया के दो दर्जन से अधिक गांवों में जहां राहत काम में जुटी हुई हैं, वहीं शुक्रवार को टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों में 700 पैकेट राहत सामग्री वितरित की गई। टीम ने इलाके के दूबेछपरा, गोपालपुर, प्रसादछपरा, उदईछपरा, बुद्धनचौक, टेंगरहीं सहित अन्य इलाकों में राहत सामग्री बांटी। ऑपरेशन का संचालन निरीक्षक गोपी गुप्ता और उपनिरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी