मो. रिजवी बने सपा के स्टार प्रचारक

तहसील क्षेत्र के सिवानकला गांव निवासी व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे मो.जियाउद्दीन रिजवी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाए जाने पर उनके पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 04 May 2019 06:18 AM (IST)
मो. रिजवी बने सपा के स्टार प्रचारक
मो. रिजवी बने सपा के स्टार प्रचारक

सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील क्षेत्र के सिवानकला गांव निवासी व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे मो. जियाउद्दीन रिजवी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इससे उनके गांव सिवानकला में ग्राम वासियों में खुशी व्याप्त है। सपा नेता भीष्म यादव ,राम यादव,अनन्त मिश्रा, डा. मदन राय , खुर्शीद आलम ,फैजी अंसारी,दानिश उमर, रामायण यादव, विवेक सिंह , त्रिलोकी यादव, शिवजी यादव त्यागी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया है।

chat bot
आपका साथी