लंका दहन व लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन

जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) कस्बा के रामलीला मंच पर हो रही लीला के क्रम में बुधवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 09:37 PM (IST)
लंका दहन व लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन
लंका दहन व लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : कस्बा के रामलीला मंच पर हो रही लीला के क्रम में बुधवार की रात कलाकारों द्वारा लंका दहन, सेतु समुद्रम, राम अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान समुद्र पार कर लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में माता सीता से मिले फिर वाटिका उजाड़ी। इसके बाद लंका दहन कर हनुमान भगवान श्रीराम के पास आ गए और लंका में सीता के होने की बात बताए।

राम-लक्ष्मण लंका पर चढ़ाई करने का निर्णय लिए। रामेश्वरम में पूजा कर नल नील व अन्य वानरी सेना की सहायता से समुद्र सेतु का निर्माण हुआ। राम लक्ष्मण सुग्रीव की वानर सेना लेकर लंका पहुंचे। लक्ष्मण व इंद्रजीत मेघनाद के बीच संग्राम हुआ। इस दौरान लक्ष्मण मूर्छित हो गए।

संजीवनी बूटी के सेवन से लक्ष्मण स्वस्थ हुए और रामदल में प्रसन्नता छा गई। लीला का शुभारंभ सुभाष उपाध्याय व धनंजय उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अंजनी गुप्ता ने किया। समिति के अध्यक्ष अमित सिंह, राधामोहन गुप्ता, राकेश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी