छत से गिरी मासूम, हालत गंभीर

- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म- ढ्ढठ्ठठ्ठश्रष्द्गठ्ठह्ल द्घड्डद्यद्यह्य द्घह्मश्रद्व ह्मश्रश्रद्घ ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्बह्य श्चश्रश्रह्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM (IST)
छत से गिरी मासूम, हालत गंभीर
छत से गिरी मासूम, हालत गंभीर

जासं, रसड़ा (बलिया): तहसील क्षेत्र के नगपुरा गांव में शुक्रवार की शाम को छत से गिरने से दो वर्षीय नंदनी पुत्री राजेश साहनी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी हालत गंभीर होने पर चिकितत्सकों ने रेफर कर दिया। वह बच्चों के साथ छत पर खेल रही थीं। इसी बीच अचानक छत से गिर गई। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

-------------

ट्रेन से फिसलकर गिरे यात्री की मौत

जासं, रसड़ा (बलिया) : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस पर सवार होते समय फिसलकर गिरे यात्री धर्मचंद्र बरनवाल (48) पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी गुदरी बाजार, रसड़ा की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। यात्री अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। ट्रेन आने के पश्चात जब वे ट्रेन पर सवार हो रहे थे। इसी बीच ट्रेन चल दी और वह फिसल कर ट्रेन के बोगियों के नीचे आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरपीएफ के जवानों ने उसी रात रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गई। गंभीर स्थिति होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीधे वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन गाजीपुर पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया।

-----------

ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल

जासं, मनियर (बलिया): थाना क्षेत्र के थाने के बगल में शुक्रवार की शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार सत्येंद्र राजभर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

---------------

जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार

जासं, मनियर (बलिया) : थाना पुलिस ने कस्बे के जवाहर टोला से शुक्रवार की रात को जुआ खेलते समय चार लोगों को पकड़ा। इनके पास से ताश के 52 पत्ते व 11820 रुपये बरामद हुआ। मनियर थानाध्यक्ष ज्ञनेश्वर मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि जवाहर टोला में जुआ का खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस पर वह अपनी टीम लेकर छापेमारी कर दिए। इस दौरान मौके से राजकुमार पासवान, छोटू चौहान, सुभाष सिंह, राजा प्रसाद पासवान निवासी गण जवाहर टोला को ताश के पत्तों के साथ हार जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इन सभी के पास से पैसे भी बरामद हुए।

chat bot
आपका साथी