बलिया में जन्‍मदिन पार्टी में चली गोली से घायल की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

बलिया जिले में 12 दिन पूर्व जन्‍मदिन पार्टी में चली गोली से घायल की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 31 Aug 2022 10:16 AM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2022 10:16 AM (IST)
बलिया में जन्‍मदिन पार्टी में चली गोली से घायल की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
बलिया जिले में गोली लगने से घायल की मौत हो गई।

बलिया, जागरण संवाददाता। जिले में बीते दिनों जन्‍मदिन के पार्टी में गोली चलने की वजह से घायल व्‍यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं वारदात की जानकारी होने के बाद आनन फानन पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। अब गोली लगने से मौत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि मौत के बाद पुलिस अब धाराओं में इजाफा कर रही है।

नगरा थाना के चचयां मे 18 अगस्त की रात बर्थ डे पार्टी के बाद दोस्तों के बीच हुए विवाद में चली गोली से घायल सोनू सिंह (48) की इलाज के दौरान आजमगढ़ के वेदांता हास्पिटल में मंगलवार की देर रात मौत हो जाने से परिजनों समेत ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी वहीं परिजनों के करण क्रंदन व चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयीं।

18 अगस्त को नगरा थाना के चचयां में सोनू सिंह की ससुराल में साथ आये सतीश सिंह उर्फ बबलू पुत्र सुरेन्द्रनाथ सिंह जयसिंह पुर थाना सरायलखंसी मऊ ने सोनू सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह मुड़ासन थाना रसड़ा को विवाद के बाद पिस्टल से गोली मार दी थी। जिसमें गंभीरावस्था में घायल सोनू को मऊ स्थित शारदा नारायण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर परिजन 23 अगस्त को वाराणसी लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन आजमगढ़ स्थित निजी नर्सिंग होम में उपचार करा रहे थे जहां पर सोनू की मौत मंगलवार की देर रात 11 बजे हो गयी।

सूचना पर पहुंची नगरा पुलिस ने सोनू के शव को बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी सतीश सिंह जयसिंह पुर को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर 19 अगस्त को ही जेल भेज दिया था। इस संबंध मे नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार है। आरोपी पर हत्या की धाराएं बढ़ाकर पीड़‍ित परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी