नदियों का जलस्तर बढ़ाव पर, कटान को लेकर बढ़ा भय

गंगा और सरयू दोनों नदियों का जल स्तर धीमी गति से ही लगातार बढ़ाव पर है। वहीं रह-रह कर हो रही बारिश से तटवर्ती लोगों की दुश्वारियां बढ़ते जा रही है। सरकार की ओर से कटानरोधी कार्यों के लिएसमय से धन जारी होने के बाद भी सर्वत्र कार्य अधूरा ही रह गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:32 PM (IST)
नदियों का जलस्तर बढ़ाव पर, कटान को लेकर बढ़ा भय
नदियों का जलस्तर बढ़ाव पर, कटान को लेकर बढ़ा भय

जागरण संवाददाता, बलिया : गंगा और सरयू दोनों नदियों का जल स्तर धीमी गति से ही लगातार बढ़ाव पर है। वहीं रह- रहकर हो रही बारिश से तटवर्ती लोगों की दुश्वारियां बढ़ते जा रही है। सरकार की ओर से कटानरोधी कार्यों के लिए समय से धन जारी होने के बाद भी सर्वत्र कार्य अधूरा ही रह गया है। अब कोई भी ठेकेदार कार्य में तेजी लाते हुए नहीं दिख रहे हैं, इसको लेकर कटान का भय भी बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग वाराणसी के अनुसार गंगा का जलस्तर गायघाट बलिया में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव पर है। रविवार की सुबह आठ बजे गंगा गायघाट में 53.650 मीटर पर थी। यहां चेतावनी बिदु 56.615 मीटर है जबकि खतरा बिदु 57.615 मीटर है।

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं मिली कटान के मुक्ति

जासं, मझौवां: द्वाबा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष बाढ़ व कटान से करोड़ों रुपये की क्षति होती है, इसके बावजूद आज तक कटान से लाखों लोगों को स्थाई निजात नहीं मिल सकी है। प्रत्येक वर्ष कटानरोधी कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसका बावजूद गांव-गिरांव, खेत-खलिहन, रिहायशी भवन, खेलकूद का मैदान, सार्वजनिक स्थल, सड़कें आदि को गंगा की क्रूर लहरें अपनी आगोश में समेटती चली जा रही हैं। प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि आखिरकार यह कौन सा कटानरोधी कार्य है कि सभी कार्य पूरे होने के बावजूद न गांव

अवर अभियंताओं को हटाने की मांग

इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने प्रमुख अभियंता प्रकल्प एवं नियोजन सिचाई विभाग अशोक कुमार सिंह को पत्र भेजकर मांग किया है कि रामगढ़, गंगापुर, नौरंगा व दुबेछपरा में तैनात अवर अभियंता प्रशांत कुमार और जावेद अहमद को यहां से हटाया जाए क्योंकि ये लोग काफी दिनों से एक ही जगह पर रहने के कारण अनियमितता करने के आदी हो गए हैं। चेताया कि यदि 15 जुलाई तक रामगढ़- गंगापुर में कार्य पूरा नहीं हुआ तो भारी जनांदोलन चलाया जाएगा।

बनने लगे बाढ़ से हालात, तटवर्ती लोग परेशान

जासं, दोकटी: गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर के मझरोट बस्ती पर दबाव बढ़ने लगा है और वे लोग अपने सामानों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर, मुरारपट्टी, बहुआरा के लोगों का कहना है कि विगत तीन वर्षों में कटान के वजह से सैकड़ों एकड़ जहां उपजाऊ भूमि कट गई। वहीं दर्जनों आशियाना भी समाहित हो गए लेकिन उसका आज तक मुआवजा भी नहीं मिल सका।

chat bot
आपका साथी