ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, धूप से मिली आंशिक राहत

जागरण संवाददाता बलिया रविवार को मौसम की मार से हर कोई बेहाल नजर आया। ठंड के प्रक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:59 PM (IST)
ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, धूप से मिली आंशिक राहत
ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, धूप से मिली आंशिक राहत

जागरण संवाददाता, बलिया : रविवार को मौसम की मार से हर कोई बेहाल नजर आया। ठंड के प्रकोप से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। तापमान में अत्यधिक गिरावट होने से मौसम पूरी तरह सर्द रहा।ठंडी हवाओं से गलन व ठिठुरन बढ़ गई। इधर एक सप्ताह से अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को जमकर कंप-कंपाया।

पूरे दिन सर्द हवाओं के चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद भगवान सूर्य के दर्शन जरूर हुए लेकिन राहत मिलती नहीं दिखी। कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा व धुंध के बीच वाहनों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।। सुबह हाड ़कंपा देने वाली पड़ रही ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं पशु पालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ठंड की वजह से इस समय सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को ही हो रही है। मौसम में अचानक बदलाव होने के बाद ठंड के बढ़े प्रकोप से अब पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड बढ़ने से सार्वजनिक स्थलों पर तो लोगों को और भी दिक्कतें हो रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर अलाव आदि की व्यवस्था न होने से लोग कांपते नजर आए। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का मुकम्मल प्रबंध न होने के कारण लोग आक्रोशित नजर आए।

chat bot
आपका साथी