सरकार बनी तो रसड़ा कांड के मुकदमे होंगे वापस

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) पिछले दिनों रसड़ा में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व पथराव में जेल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
सरकार बनी तो रसड़ा कांड के मुकदमे होंगे वापस
सरकार बनी तो रसड़ा कांड के मुकदमे होंगे वापस

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : पिछले दिनों रसड़ा में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व पथराव में जेल गए लोगों के परिजनों को राहत पहुंचने के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके गांव पहुंच खाद्यान्न वितरित किया।

रामपुर, नागपुर, मंदा, पंचमंदिर में पहुंचकर जेल गए राजभर, अनुसूचित जाति, कन्नौजिया, खरवार समाज के लोगों के परिजनों को सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह व मिठाईलाल भारती के नेतृत्व में एक-एक व्यक्ति को 80-80 किलो राशन सामग्री प्रदान किया गया। पीड़ित परिजनों आश्वस्त किया कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो पुलिसिया उत्पीड़न के चलते लादे गए सभी मुकदमे वापस किए जाएंगे। मनोज राजभर, अभय सिंह रिकू, बंधु गोंड, हरेराम राजभर, विजयशंकर यादव प्रभारी चिलकहर, रवींद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव, अमरजीत चौहान, नितिन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी