नामांकन पत्र के लिए उमड़ रही दावेदारों की भीड़

जागरण संवाददाता बलिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी ब्लाकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 05:55 PM (IST)
नामांकन पत्र के लिए उमड़ रही दावेदारों की भीड़
नामांकन पत्र के लिए उमड़ रही दावेदारों की भीड़

जागरण संवाददाता, बलिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी ब्लाकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। इसको लेकर ब्लाक मुख्यालय पूरी तरह से गुलजार हैं। वहीं कागजात बनवाने के लिए दावेदारों के एजेंट तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

बांसडीह: विकास खंड बांसडीह में तीन कांउटर बनाए गए हैं। प्रधान पद के लिए 205,, सदस्य ग्राम पंचायत 27 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बेरुआरबारी ब्लाक पर प्रधान पद के 111, ग्राम पंचायत सदस्य 20 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 82 नामांकन पत्र बिके।

रेवती: ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान पद हेतु 70, क्षेत्र पंचायत के 32 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के नौ पत्रों की बिक्री हुई।

मझौवा: विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के 128 फार्म प्रत्याशियों ने खरीदे। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 78 तो क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 48, पंचायत सदस्य के लिए दो फार्मों की बिक्री हुई। अधिक शुल्क वसूलने का आरोप

मनियर: लोगों ने ब्लाक पर नामांकन पत्रों के एवज में अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाया है। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। उप जिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसे मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। पंद्रह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

बांसडीह: बांसडीह कोतवाली में पंद्रह अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 73 मतदान केंद्र पर कुल 211 बूथ होंगे। पिछले चुनाव में मारपीट की घटनाएं हुईं थीं, इन पांच गांवों में एक ही गांव के दस लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व एक अन्य गांव से पांच के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी