आग से चार रिहायशी झोपड़ियां जलीं, गृहस्थी का सामान राख

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) अधिसीझुवा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से चा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 05:47 PM (IST)
आग से चार रिहायशी झोपड़ियां जलीं, गृहस्थी का सामान राख
आग से चार रिहायशी झोपड़ियां जलीं, गृहस्थी का सामान राख

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : अधिसीझुवा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से चार परिवारों की रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग से छह भैस, दो गाय व दो पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। इसमें से एक पड़िया की मौत हो गई। अन्य पशुओं का इलाज चल रहा है।

अधिसीझुवा निवासी पूजन यादव के परिवार के लोग बुधवार को खाना खाकर सो गए। इसी बीच देर रात को उनके रिहायशी मड़हे में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ करते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के मोतीलाल यादव, मुनेंद्र यादव व संजय यादव की भी रिहायशी झोपड़ी इसकी चपेट में आ गई। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक छह भैंस, दो पड़िया, दो गाय झुलस गई। कुछ देर में ही इनमें से एक पड़िया की मौत हो गई। वहीं आग में चारों परिवारों का कपड़ा, चौकी-बिछौना, खाद्यान्न, आभूषण, रुपया-पैसा, बर्तन सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज निषाद की सूचना पर सुरेमनपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी पहुंचे। वहीं तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दिया गया है। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांचोपरांत उचित सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी