चार माह बाद विदेश से आया शव, गांव में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र सरवार ककरघटृटी निवासी कमलेश चौहान (26) का करीब चार माह बाद विदेश से शव बुधवार की सुबह आने पर गांव में मातम पसर गया। माता पिता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:05 PM (IST)
चार माह बाद विदेश से आया शव, गांव में मचा कोहराम
चार माह बाद विदेश से आया शव, गांव में मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : थाना क्षेत्र सरवार ककरघटृटी निवासी कमलेश चौहान (26) का शव करीब चार माह बाद विदेश से बुधवार की सुबह उसके गांव आने पर कोहराम मच गया। माता-पिता के इकलौते संतान की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। कमलेश चौहान पुत्र स्व. रामदेव चौहान सऊदी अरब में रोजी-रोटी के लिए दूसरी बार गया था। दीपावली में दो वर्ष बाद उसे आना था, लेकिन वह आया तो जरूर लेकिन ताबूत में। पिता की मौत के बाद मां मानवशी देवी व चार बहनें सविता, ललिता, कविता व निशा की परवरिश एवं शादी की जिम्मेदारी कमलेश पर ही थी। इसलिए उसने अपनी शादी तो नहीं की लेकिन बहनों की शादी के लिए वह मेहनत मजदूरी बचपन से ही करने लगा था। इसी दौरान वह लखनऊ जाकर जेसीबी मशीन चलाने लगा। फिर वहां से वह सऊदी अरब कमाने गया। विदेश से कमाने के बाद दो वर्ष बाद वह लौटा तो दो बहनों सविता व ललिता की शादी की। कविता एवं निशा की शादी की तैयारी की योजना बनाकर वह पुन: कमाने सऊदी अरब गया था। उधर नियति को कुछ और ही मंजूर था। अपनी दो छोटी बहनों की शादी का अरमान को वह पूरा न कर सका। वहां उसके पेट में दर्द हुआ और 16 जुलाई 2018 को उसकी मौत हो गई। मौत के करीब चार माह बाद उसका शव पैतृक गांव सरवार ककरघट्टी में आया। शव आते ही चारों बहनें दहाड़ मार कर रोने लगीं। सांत्वना देने पहुंचे लोगों की आंखें भर आई। इसका अंतिम संस्कार श्मशान घाट मनियर घाघरा के तट पर किया गया। मुखाग्नि 80 वर्षीय वृद्ध दादा रामलाल चौहान ने दी।

chat bot
आपका साथी