चार दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान

जासं इंदरपुर (बलिया) लॉकडाउन तोड़ कर बाइक लेकर बेवजह सड़क पर निकलने वालों की बुधवार को सुबह गड़वार पुलिस ने जमकर क्लास ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 05:02 PM (IST)
चार दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान
चार दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान

जासं, इंदरपुर (बलिया) : लॉकडाउन तोड़कर बाइक लेकर बेवजह सड़क पर निकलने वालों की बुधवार की सुबह गड़वार पुलिस ने जमकर क्लास ली। चोगड़ा, कुरेजी व इंदरपुर नहर चौराहा पर चौकी प्रभारी रामगोपाल त्यागी व एसआई वरूण कुमार संग सिपाहियों ने मोर्चा संभाला। अकारण सड़कों पर निकले लोगों को मानक विहीन हालत में देख उनके वाहनों का ऑनलाइन चालान कर दिया गया। चार दर्जन दोपहिया वाहन चालान हुए वहीं तीन दोपहिया वाहन को बगैर कागजात होने पर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने सीज कर दिया।

chat bot
आपका साथी