पांच किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

-पकड़ी थाना पुलिस ने एकइल गांव के पास से दबोचा -सप्लाई को ले जाते समय पुलिस को मिली कामयाबी जासं, (पूर) बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को क्षेत्र के एकइल गांव के पास से पांच किग्रा गांजा के साथ शेखर ¨सह निवासी चितबड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। इस गांजा की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 05:15 PM (IST)
पांच किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पांच किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जासं, (पूर) बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को क्षेत्र के एकइल गांव के पास से पांच किग्रा गांजा के साथ शेखर ¨सह निवासी चितबड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। इस गांजा की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव को मुखबीर से सूचना मिली की गांजा तस्कर खेप लेकर सप्लाई देने के लिए आ रहे है। इस पर वह एकइल गांव के पास घेराबंदी कर छानबीन में जुट गए। इसी बीच एक युवक हाथ में थैला लेकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर सिपाही रत्नाकर यादव ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस की जांच में उसके पास के झोले में 5 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत 50 हजार रुपये है। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। बाइक की डिग्गी में मिला गांजा

जासं, रेवती: थाना पुलिस ने क्षेत्र के हड़ियाकला तिराहे पास के पास से गुरुवार की रात को 1.20 किग्रा गांजा के साथ कमलेश ¨सह निवासी हड़ियांकला को गिरफ्तार किया। रात को पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच बाइक सवार को पुलिस ने रोककर चेक किया तो उसके डिग्गी में गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह गांजा तस्करी के लिए जा रहा था।

chat bot
आपका साथी