कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का अंतिम संस्कार आज

बच्चा पाठक बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से सात बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 11:00 AM (IST)
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का अंतिम संस्कार आज
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का अंतिम संस्कार आज

बलिया (जेएनएन)। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता बच्चा पाठक का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वाराणसी के गैलेक्सी अस्पताल में फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने करीब रविवार शाम 5:30 बजे अंतिम सांसें ली। इस खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। बच्चा पाठक बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से सात बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए।

सोमवार सुबह बच्चा पाठक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खानपुर डुमरिया लाया गया। जनता दर्शन के लिए उन्हें पार्थिव शारीर को रखा गया है। इसके उपरांत अंतिम संस्कार पचरुखिया के गंगा घाट पर किया जाएगा। बांसडीह से ही सपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बच्चा पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बलिया ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया। राजनीति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बस्ती में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

दो बार कैबिनेट मंत्री रहे बच्चा पाठक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1967 में की थी। पहली दफा वो चुनाव हार गए लेकिन 1969 में उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। तब से उनकी जीत का सिलसिला शुरू हो गया। दिग्गज कांग्रेसी नेता बच्चा पाठक 1977 में जनता पार्टी की लहर के बावजूद जीत दर्ज कर फिर चर्चा में आए और 'शेर-ए-बलिया' के नाम से जाने जाने लगे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने दिया बेटी को जन्‍म, तो फोन पर मिला तलाक

chat bot
आपका साथी