प्रतिबंध के बावजूद जर्जर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) पूर्वांचल के सबसे खराब सड़कों में शुमार जनपद के बिल्थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
प्रतिबंध के बावजूद जर्जर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
प्रतिबंध के बावजूद जर्जर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : पूर्वांचल के सबसे खराब सड़कों में शुमार जनपद के बिल्थरारोड चैकियां मोड़-मधुबन मार्ग की जर्जर सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। पीडब्ल्यूडी ने उक्त मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधित चैकिया मोड़, अखोप व विभिन्न स्थानों पर बकायदा चेतावनी बोर्ड भी लगा है। बावजूद ओवरलोड ट्रक, बस व अन्य वाहनों का आवागमन तेजी से जारी है। इस बीच हर दिन उक्त मार्ग पर ट्रक व बस के फंसने से जाम की स्थिति बन जा रही है। बुधवार को भी उक्त मार्ग पर तीनमुहानी से लगायत रोडवेज तक करीब आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण आएं दिन ओवरलोड बड़े वाहन उक्त मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी यातायात गणना के दौरान भी उक्त मार्ग पर हर दिन करीब ढाई सौ से तीन सौ ओवरलोडेड ट्रक चल रहे है। पीडब्ल्यूडी बलिया के एई महेश कुमार वर्मा ने बताया कि मोहम्मदाबाद-मधुबन- बिल्थरारोड मार्ग वर्तमान समय में पूरी तरह से जर्जर है। जिस पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके लिए संबंधित थानों को लिखित पत्राचार भी किया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण धड़ल्ले से वाहन चल रहे है। जल्द ही वे संबंधित थाना को रिमाइंडर पत्र भेजेंगे।

chat bot
आपका साथी