आजमगढ़ से सप्लाई विभाग की जांच को पहुंचे खाद्य उपायुक्त

भाजपा नेता सतीश गुप्ता की शिकायत पर बिल्थरारोड के र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:35 PM (IST)
आजमगढ़ से सप्लाई विभाग की जांच को पहुंचे खाद्य उपायुक्त
आजमगढ़ से सप्लाई विभाग की जांच को पहुंचे खाद्य उपायुक्त

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): भाजपा नेता सतीश गुप्ता की शिकायत पर बिल्थरारोड के राशन वितरण व्यवस्था एवं कोटेदारों के साथ विभाग द्वारा हो रही मनमानी की जांच के लिए शनिवार को आजमगढ़ से खाद्य उपायुक्त केपी मिश्रा बिल्थरारोड पहुंचे। उन्होंने कई कोटेदारों से वार्ता की। खाद्य उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आयुक्त खाद्य को सौंप दिया जाएगा। भाजपा नेता ने बिल्थरारोड आपूर्ति निरीक्षक और लिपिक द्वारा कोटेदारों का आर्थिक शोषण करने एवं सस्पेंड और बहाल करने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी