कोरोना ने मां को छीना, मासूम के कंधे पर भार

वैश्विक महामारी कोरोना के इस काल में कइयों ने अपनों का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:31 PM (IST)
कोरोना ने मां को छीना, मासूम के कंधे पर भार
कोरोना ने मां को छीना, मासूम के कंधे पर भार

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया): वैश्विक महामारी कोरोना के इस काल में कइयों ने अपनों का साथ छोड़ दिया। इस महामारी में सरकार के सभी संसाधन बौने साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के दलन छपरा पासवान बस्ती में एक सप्ताह पूर्व कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से पूनम देवी (35) पत्नी स्वर्गीय संतोष पासवान की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग आज ही बिलख रहे हैं। कारण कि उस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। इसके तीन संतान रूबी 13 व काजल 10 हैं। वहीं एक 6 वर्ष का बेटा अंकुश है। जिसने अपनी मां को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार के विधि-विधान में लगा हुआ है। तीनों का फिलहाल देखरेख करने के लिए अभी उनकी दादी फुलेश्वरी देवी जीवित है।लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर इन तीन मासूमों का जीवन कैसे व्यतीत होगा। इन तीनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। वहीं इस मासूमों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

chat bot
आपका साथी