कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस भवन के सभागार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 09:11 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस भवन के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत के माध्यम से गांव व किसान को मजबूत व विकास के लिए केंद्र सरकार का पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खाते में भेजने का प्रावधान किया। जिसके फलस्वरूप आज शहर व टाउन की जो सुविधा है वह गांवों को मिल रही है। संचार की क्रांति, युवा का 18 वर्ष पर मत का अधिकार तथा औद्योगिक विकास राजीव गांधी की ही देन है। प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय ¨सह ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी आज होते तो भारत का विकास और भारत का नक्शा कुछ और ही होता। राजीव गांधी की बढ़ती लोकप्रियता व उनके विकास से घबराकर देश विरोधी ताकतों ने राजीव गांधी को हमसे दूर कर दिया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश उपाध्याय, शिवप्रताप ओझा, भोला दूबे, दीपक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सिद्धनाथ तिवारी, ओंकार तिवारी, रामधनी ¨सह, धीरेंद्र, जितेंद्र नाथ राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी