कांग्रेस ने भेजी होम आइसोलेशन मरीजों के लिए दवा किट

जागरण संवाददाता बलिया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 06:39 PM (IST)
कांग्रेस ने भेजी होम आइसोलेशन मरीजों के लिए दवा किट
कांग्रेस ने भेजी होम आइसोलेशन मरीजों के लिए दवा किट

जागरण संवाददाता, बलिया : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर कोरोना के होम आइसोलेट मरीजों के लिए पांच हजार दवा किट आई है। उक्त जानकारी गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व राम अवध यादव ने पार्टी कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जब भी देश में आपदा का समय आता है, कांग्रेस पार्टी सहयोग करती है। इस किट को पहुंचाने में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य, प्रधानों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता के सहयोग से मरीजों तक किट पहुंचाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी