गेहूं और सरसों के लिए अमृत है ठंड, किसान खुश

जागरण संवाददाता बलिया विगत पांच दिनों से पड़ रही ठंड गेहूं और सरसों के लिए अमृत के रू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM (IST)
गेहूं और सरसों के लिए अमृत है ठंड, किसान खुश
गेहूं और सरसों के लिए अमृत है ठंड, किसान खुश

जागरण संवाददाता, बलिया : विगत पांच दिनों से पड़ रही ठंड गेहूं और सरसों के लिए अमृत के रूप में है, इससे दोनों ही फसलों को फायदा होगा। इस समय खेतों में नमी की जरूरत थी। ठंड में किसानों को सिचाई में तो दिक्कत हो रही है, लेकिन वे अपनी फसल को लेकर इस मौसम से खुश हैं। जिले में इस साल 38670 हेक्टेयर में गेहूं और 1228 हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई है। खेतों में लहलहाती फसल को देखकर किसान खुश हैं। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले कम ठंड पड़ने पर फसल पर कीट प्रभावी हो रहे थे। इससे उत्पादन कम होता। ठंड के साथ फसल को धूप मिले तो उनका विकास तेजी से होता है। अभी का मौसम गेहूं और सरसों के अनुकूल हो रहा है। ---- बोले किसान-

मौसम दे रहा साथ, अच्छा होगा उत्पादन एक सप्ताह से मौसम साथ दे रहा है। इससे सरसों और गेहूं की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। ठंड नहीं पड़ने पर गेहूं के दाने छोटी अवस्था में ही पक जाते हैं। इससे पैदावार प्रभावित होता है। गेहूं के लिए ओस पड़ना भी आवश्यक है। इससे पौधों को ताकत मिलती है। अभी के समय में फसलों पर ओस की बूंदें जमने लगी है। इससे फसलों की स्थिति सुधर जाएगी।

-सतीश मिश्र

----

जनवरी में फसल के लिए ठंड जरूरी है। इसका फायदा यह होता है कि अभी की नमी फरवरी तक कायम रहती है। फरवरी से तेज हवा बहनी शुरू हो जाती है। उस दौरान जब खेतों से नमी गायब होने लगती है तो यही नमी काम आती है। फसल को पकने का मौका मिलता है और पैदावार अच्छी होती है। -लक्ष्मण राय

----

रबी की फसल के लिए ठंड के साथ धूप भी जरूरी है। अभी का मौसम गेहूं और सरसों को फायदा पहुंचाएगा। इससे पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।

-विकेश कुमार पटेल जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी