स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक

जागरण संवाददाता, बलिया : स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों में जागरुकता लगातार बढ़ती जा रही

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:21 PM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक

जागरण संवाददाता, बलिया : स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों में जागरुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस अभियान में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। इस क्रम में शुक्रवार को बैरिया के द्वाबा शहीद स्मारक व उसके आस-पास एनडीआरएफ के जवानों ने साफ-सफाई की। जवानों का कहना था कि आजादी की लड़ाई में अपनी जान न्योछावर करने वाले सेनानियों की याद में बने इस ऐतिहासिक स्थल की सफाई सबकी जिम्मेदारी है। एनडीआरएफ के महानिदेशक संजय कुमार और 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक आलोक कुमार ¨सह के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ के ये जवान विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी क्रम में यह स्वच्छता अभियान भी है। टीम कमांडर इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती दो अक्टूबर तक जारी रहेगा। जवानों ने सिर्फ शहीद स्मारक ही नहीं, बल्कि उसके आस-पास भी साफ सफाई किया। आपदा की स्थिति में बचाव कार्य के लिए जिले में आए जवानों द्वारा की गई साफ-सफाई के कार्य पर स्थानीय लोगों की खूब सराहना मिली। इस कार्य में सहायक उपनिरीक्षक दिगंबर ¨सह, संतोष ¨सह, आदित्य रंजन, उज्ज्वल दास, धनन्जय गुप्त सहित बचाव दल के सभी सदस्य शामिल थे।

गांधी प्रतिमा के समक्ष सफाई कर आस-पास भी लगाया झाड़ू

बांसडीह : स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा की साफ सफाई के साथ ही आस-पास झाड़ू लगाया। शुक्रवार की सुबह से ही स्वस्थ बांसडीह सुंदर बांसडीह के नारे के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में झाड़ू लेकर बड़ी बाजार सब्जी मंडी पहुंचे और वहां स्थापित गांधी प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करने के बाद वहा झाड़ू लगाया। साथ ही मंडी परिसर से कूड़े व गंदगी को साफ किया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि साफ- सफाई के प्रति जागरूक हों। सफाई अभियान में मुनजी कुमार, राहुल गुप्त, अमित यादव, मोहम्मद असरफ, गो¨वदा गुप्त, आशीष गुप्त, मनीष भारती, दीपक प्रसाद, संटू तुरहा आदि शामिल थे।

सफाई कर अभियान का हिस्सा बनते जा रहे युवक

काजीपुर : स्वच्छ अभियान यहां धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। अभियान का ही असर है कि लोग घर-द्वार के साथ ही नालियों, सड़कों व गलियों की सफाई में रुचि लेने लगे हैं। जगह-जगह गांवों में युवकों के समूह नालियों व मार्गों की सफाई कर अभियान का हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में शुकवार को काजीपुर गांव में युवकों ने सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागवत दास प्रेमी ने किया। बाद में कार्यक्रम में शामिल युवकों ने गांव के मुख्य बाजार सहित बनिया टोला, चौक, बैंक मोड़ आदि स्थानों की समुचित सफाई किया। सफाई अभियान में नंद जी जायसवाल, शैलेंद्र गुप्त, आस मोहम्मद, राजीव कुमार, जितेंद्र चौहान, सन्तु गोंड, विजय तुरहा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी