सीता नवमी पर उत्सव, सबने लिया संकल्प

सीता नवमी के अवसर पर जनपद के छोरहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में धूम-धाम से उत्सव का आयोजन हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने राम-जानकी मंदिर में सीता जी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 06:55 PM (IST)
सीता नवमी पर उत्सव, सबने लिया संकल्प
सीता नवमी पर उत्सव, सबने लिया संकल्प

जासं, बलिया : बागी धरती पर सोमवार को सीता नवमी की धूम रही। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां लोगों ने अपनी गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

इस क्रम में छोरहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में धूमधाम से उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का शुभारंभ करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने राम-जानकी मंदिर में सीताजी की परंपरागत ढंग से मंत्रोच्चार के मध्य आरती उतारी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सीताजी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की परंपराओं को और पल्लवित-पुष्पित करेगा।

उत्सव के मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मां सीता नहीं होती तो श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम न हुए होते। सीताजी त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति रहीं। माता सीता के कारण ही बुराई पर अच्छाई की विजय हुई। इस मौके पर अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, रामबाबू सिंह, सुनील पासवान पिटू, दीपक राय, नरोत्तम बाग़ी, गुड्डू सिंह, अजय ओझा, बैजू राय आदि मौजूद थे। संयोजन संजय मिश्र ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी