काली पट्टी बांध सरकार की नीतियों का किया विरोध

जासं रसड़ा (बलिया) सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा भागीदारी संकल्प मोर्चा के आह्वान पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को रसड़ा क्षेत्र के अठिलापुरा पचवार ग्राम सभाओं में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:55 PM (IST)
काली पट्टी बांध सरकार की नीतियों का किया विरोध
काली पट्टी बांध सरकार की नीतियों का किया विरोध

जासं, रसड़ा (बलिया) : सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा भागीदारी संकल्प मोर्चा के आह्वान पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताकर सोमवार को रसड़ा क्षेत्र के अठिलापुरा, पचवार ग्राम सभाओं में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इस दौरान सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव जावेद अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगार युवाओं का हितैषी नहीं है। आज देश व प्रदेश में लगातार महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है कितु भाजपा सरकार इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास न कर केवल जुमलेबाजी कर रही है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। वीरेंद्र राजभर, गिरीश राजभर, राजेश राजभर, प्रेम मसीह, भानुप्रताप, राधेश्याम राजभर, इकबाल अहमद, शहाबुद्दीन आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी