दिल्ली का सफर आसान, 24 से चलेगी आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन

जागरण संवाददाता बलिया कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी होने के बाद यात्रियों की संख्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:15 PM (IST)
दिल्ली का सफर आसान, 24 से चलेगी आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन
दिल्ली का सफर आसान, 24 से चलेगी आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन

जागरण संवाददाता, बलिया : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली के आनंद विहार से बलिया आने वाली आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट (भृगु एक्सप्रेस क्लोन) विशेष ट्रेन 24 जुलाई से चलेगी। यह प्रत्येक शनिवार दिल्ली व रविवार को बलिया से चलेगी, इसके सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यह ट्रेन शनिवार की रात 11.55 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी, दूसरे दिन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए सुबह 11.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यहां से गाजीपुर होते हुए दोपहर 2.05 बजे बलिया पहुंचेगी। वही बलिया स्टेशन से प्रत्येक रविवार को रात 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए जाएगी।

chat bot
आपका साथी