54 लाख से बड़सरी में बनेगा अमृत सरोवर, बढ़ेगी रौनक

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) बड़सरी गांव में 54 लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 07:15 PM (IST)
54 लाख से बड़सरी में बनेगा अमृत सरोवर, बढ़ेगी रौनक
54 लाख से बड़सरी में बनेगा अमृत सरोवर, बढ़ेगी रौनक

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : बड़सरी गांव में 54 लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का शिलान्यास बुधवार को ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र यदुवंशी व प्रधान शिवानंद तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा जल संचयन योजना के तहत चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 54 लाख की लागत से बनने वाले सरोवर में गांव के लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र यदुवंशी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से सरोवर को सुख-सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा इसके दोनों तरफ पथ निर्माण, हाई मास्क लाइट, स्नान के लिए दो घाट, पानी निकासी हेतु पुलिया तथा बैठने के लिए सीमेंटेड ब्रेंच का निर्माण भी कराया जाएगा। ओमकार यादव, मंटू सिंह, पप्पू सिंह, तारकेश्वर सिंह, जगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

गांव का होगा पहला सरोवर--

बड़सरी के लोगों में अमृत सरोवर को लेकर खास उत्साह है। ऐसा इसलिए कि यह गांव का पहला तालाब होगा। अभी तक यहां के लोग तालाब से वंचित हैं। लगभग दो हजार की आबादी के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी के दिनों में परेशान होते हैं। अमृत सरोवर योजना के तहत ग्राम समाज की जमीन पर तालाब निर्माण के प्रस्ताव से लोग खुश हैं। अब यहां भी जल संरक्षण के साथ ग्रामीण पर्यटन केंद्र विकसित होने की आस जगी है। नगरा ब्लाक में छह गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर --- जासं, इंदरपुर (बलिया) : नगरा ब्लाक में छह ग्रामसभाओं मे अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह छाया है। पड़री, अतड़िया, छितौना, हब्सापुर, कमरौली, लहसनी व पड़सराजूड़न गांव में निर्माण जल्द शुरू होगा। खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा चयनित अमृत सरोवर का स्थलीय अवलोकन कर स्टीमेट जनपद मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही चयनित गांवों में सरोवर का कार्य प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी