बवाली छात्र को ढूंढने बिल्थरारोड पहुंची अलीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस

बवाली छात्र को ढूंढने बिल्थरारोड पहुंची अलीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:02 AM (IST)
बवाली छात्र को ढूंढने बिल्थरारोड पहुंची अलीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस
बवाली छात्र को ढूंढने बिल्थरारोड पहुंची अलीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए हिसक प्रदर्शन, पथराव व बवाल मामले में बलिया के भी छात्र शामिल रहे हैं, जिन्हें ढूंढते हुए उनके खिलाफ नोटिस के साथ बुधवार को अलीगढ़ क्राइम ब्रांच की पुलिस बिल्थरारोड पहुंची। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन के भी कान खड़े हो गए।

पुलिस की मानें तो उभांव थाना के अवायां गांव निवासी सेराज अहमद पुत्र मो. इरशाद उक्त कालेज का छात्र है और गत 15 दिसंबर को अलीगढ़ में हुए हिसक संघर्ष में शामिल था। इसके खिलाफ अलीगढ़ सिविल लाइन में विभिन्न संगीन धाराओं में अपराध सं1 704/19 एवं 703/19 के तहत दो मुकदमे दर्ज है। 15 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विवि परिसर की एक इमारत के पास प्रदर्शन शुरू किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया। इस पथराव में अलीगढ़ के डीआईजी समेत कई पुलिस अधिकारी व कुछ अन्य लोग घायल हुए थे। जिसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बंद कर हास्टल खाली करवाया गया था।

chat bot
आपका साथी