गैस रिसाव से लगी आग, दो महिलाओं के झुलसे हाथ

पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम एकइल में सिलेंडर रिसाव से आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं का हाथ जल गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकइल में मंगलवार को रसोइया खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा और किचन में आग लग गई। किचन से निकलते समय किसमती देवी व संध्या देवी का हाथ जल गया। इससे विद्यालय में भगदड़ की स्थिति हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 04:42 PM (IST)
गैस रिसाव से लगी आग, दो महिलाओं के झुलसे हाथ
गैस रिसाव से लगी आग, दो महिलाओं के झुलसे हाथ

जासं, पूर (बलिया) : पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम एकइल में सिलेंडर रिसाव से आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं के हाथ जल गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकइल में मंगलवार को रसोइया खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा और किचन में आग लग गई। किचन से निकलते समय किसमती देवी व संध्या देवी का हाथ जल गया। इससे विद्यालय में भगदड़ की स्थिति हो गई। अध्यापक और बच्चे बाहर रोड पर आ गए।

इसी बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ¨सह ने तत्काल डायल 100 को सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर श्रीराम ¨सह, नगरा प्रभारी द्वारिका पांडेय, पकड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद विभागीय लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया और गैस रिसाव की घटना को संबंधित गैस एजेंसी से भी बात की।

chat bot
आपका साथी