जिले भर में होगा कला संगम कार्यक्रम

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्या

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jul 2017 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jul 2017 09:41 PM (IST)
जिले भर में होगा कला संगम कार्यक्रम
जिले भर में होगा कला संगम कार्यक्रम

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले युवा कला संगम व खेल उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि पार्टी युवाओं के बीच में खेलकूद व कला संगम का कार्यक्रम 15 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होगा। दोनों कार्यक्रम में जनपद के सभी 21 मंडलों में संपन्न कराया जाएगा। भाजयुमो के जिला संयोजक पीयूष चौबे ने कहा कि पार्टी के नौजवान कार्यकर्ता पं.दीनदयाल के विचारों को लेकर जन-जन के बीच जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में मंडल संयोजक समेत 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी