स्वस्थ होते ही बाढ़ पीड़ितों की मदद को कूदे मनोज

बैरिया (बलिया): बड़ा ही मार्मिक ²श्य था। एक ओर पीड़ित तो दूसरी ओर मददगार। एक ओर सहारा देने वाला तो दू

By Edited By: Publish:Wed, 31 Aug 2016 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2016 06:53 PM (IST)
स्वस्थ होते ही बाढ़ पीड़ितों की मदद को कूदे मनोज

बैरिया (बलिया): बड़ा ही मार्मिक ²श्य था। एक ओर पीड़ित तो दूसरी ओर मददगार। एक ओर सहारा देने वाला तो दूसरी ओर लेने वाला। सामने अपने क्षेत्र के लाल को देख बाढ़ पीड़ितों के हाव-भाव ने सब बयां कर दिया। होठ फड़फड़ाए और और आंखों में आंसू छलक आए। एक आस जगी और उम्मीद की किरण बिखर गई। जी हां, बुधवार को कुछ ऐसे ही ²श्य थे। बात हो रही है सपा के जिला महासचिव मनोज ¨सह को देखने के बाद बाढ़ पीड़ितों की।

लंबी बीमारी से निजात मिलने के बाद सपा नेता मनोज ¨सह क्षेत्र में आए बाढ़ की विभीषिका से निजात दिलाने को खाद्यान्न के हजारों पैकेट व तिरपाल लेकर बाढ़ पीडितों के बीच जा पहुंचे। साथ में एंबुलेंस में सवार चिकित्सकों की पूरी एक टीम भी थी। पैकेट पाने के बाद पीड़ितों के चेहरे पर जहां संतुष्टि के भाव उभरे वहीं संक्रामक बीमारी से जूझ रहे लोगों के बीच दवाइयों के वितरण ने राहत भी प्रदान की। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि ऐसे आपदा के समय सरकार मदद तो करती है लेकिन अपने क्षेत्र व अपने घर का कोई होनहार अपनों के बीच आकर दुख व दर्द को बांटता है तो लगता है कि सारी समस्याएं ऐसे ही हल हो गईं। श्री ¨सह बुधवार को कई गाड़ियों पर राहत सामग्री लेकर शिवपुर, कपूर, दियर, लच्छू टोला, सेमरिया, गड़ेरिया सहित दर्जन भर बाढ़ पीड़ित गांवों के हजारों लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान माधवेंद्र ¨सह, ¨पटू ¨सह, झलन ¨सह, अविनाश ¨सह, रुपेश ¨सह, अजय ¨सह, बंटी ¨सह, ¨टकू ¨सह, अर¨वद पांडेय लोहा, शंभू पांडेय, किशुन गोपाल यादव सहित दर्जनों लोग भी राहत सामग्री वितरित करने में मनोज ¨सह का हाथ बंटाते देखे गए।

ईश्वर से भी लगाई राहत की गुहार

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए केवल सपा नेता मनोज ¨सह ने केवल राहत सामग्री ही नहीं दी बल्कि उनकी कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। बाढ़ पीड़ितों के बीच जाने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा करन के बाद मंत्रोंच्चार के बीच क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना भी की।

सरकार से दिलाऊंगा मुआवजा : मनोज

सपा के जिला महासचिव मनोज ¨सह ने बताया कि जिले के सभी बाढ़ पीड़ित गांवों के लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाऊंगा। साथ में डाक्टरों की टीम भी पहुंचेगी। कहा कि बाढ़ उतरने के दौरान बाढ़ग्रस्त इलाके में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में चिकित्सकों की टीम भी साथ-साथ रहेगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान का जायज मुआवजा उत्तर प्रदेश सरकार से दिलवाने का प्रयास करूंगा।

chat bot
आपका साथी