पल्स पोलियो जागरुकता को निकली रैली

बलिया: टीडी कालेज चौराहा से शनिवार को जन जागरुकता को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान रैली निकाली गई। र

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 07:12 PM (IST)
पल्स पोलियो जागरुकता को निकली रैली

बलिया: टीडी कालेज चौराहा से शनिवार को जन जागरुकता को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पल्स पोलियो की खुराक 29 मई को पिलाई जाएगी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस के तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं समाजसेवी भाग लिए।

टीडी कालेज चौराहे से आरंभ होकर रैली बस अड्डा, चित्तू पाण्डेय चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां पर सभा में परिवर्तित हो गया। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर लाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके ¨सह ने स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं समाज सेवा से जुड़े लोगों को आह्वान किया कि वे जन-जन तक पल्सपोलियो प्रतिरक्षण अभियान को पहुंचाए ताकि इस अभियान में जन सहभागिता अधिक से अधिक हो सके। कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी ही नहीं है बल्कि यह आम जनता का कार्यक्रम है। कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगिस्तान में पोलियो के कई केस पाए गए हैं। जिसके कारण हमारे देश में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान नियमित रूप से चल रहा है। यद्यपि हमारा देश पोलियो मुक्त हो गया है। कहा कि 29

मई को लोग अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर लाकर पोलियो की दवा हर हालत में पिलाए। सीएमओ ने मिशन इंद्र धनुष के अंतर्गत चलने वाले अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण अवश्य करा लें। साथ ही नियमित टीकाकरण पर भी जोर दिया। सभा को समाज सेवी सिकंदर खां, अफसर आलम सहित एसीएमओ डॉ. लल्लन प्रसाद ने भी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी