वर्चस्व की लड़ाई में थाना परिसर बना अखाड़ा

बांसडीहरोड (बलिया) : थाना परिसर में गुरुवार की सुबह डुमारी गांव की जनता प्रधान के पक्ष में पहुंच

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 06:44 PM (IST)
वर्चस्व की लड़ाई में थाना परिसर बना अखाड़ा

बांसडीहरोड (बलिया) : थाना परिसर में गुरुवार की सुबह डुमारी गांव की जनता प्रधान के पक्ष में पहुंच गई। इससे थाना परिसर कुछ पल के लिए अखाड़ा बन गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बुधवार की शाम डुमरी के प्रधान द्वारिका ¨बद व परमेश्वर ¨बद के बीच मारपीट हो गई थी। दूसरा पक्ष सुबह दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंच कर प्रधान के खिलाफ शिकायत की। इसी बीच ग्राम प्रधान की तरफ से सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष थाने पहुंच गए। देखते ही देखते थाने पर हंगामे का माहौल हो गया। दोनों पक्षों से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कुछ पल के लिए पुलिस भी असहाय हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को थाने से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इस दौरान थाने के बाहर सड़क पर लोगों की चहलकदमी होती रही। जिससे यातायात भी प्रभावित रहा। एक पक्ष की मांग थी की प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय। इधर प्रधान पक्ष के लोग भी दूसरे

पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। पुलिस ने मध्यस्थता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों के तेवर और तल्ख हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दोनों पक्षों को सख्ती से कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी