महान विभूतियों की प्रतिमाओं की हुई सफाई

बलिया : प्रधानमंत्री के जनपद आगमन पर स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को सांसद भरत ¨सह व प्रदेश मंत्री

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 07:55 PM (IST)
महान विभूतियों की प्रतिमाओं की हुई सफाई

बलिया : प्रधानमंत्री के जनपद आगमन पर स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को सांसद भरत ¨सह व प्रदेश मंत्री दयाशंकर ¨सह के नेतृत्व में नगर में स्थापित स्वतंत्रता आंदोलन की महान विभूतियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा की धुलाई के साथ ही माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की टोली ने लाल बहादुर शास्त्री, तारकेश्वर पाण्डेय, चंद्रशेखर आजाद, सेनानी उमाशंकर, महात्मा गांधी, चित्तू पाण्डेय, रामदहिन ओझा, वीर कुंवर ¨सह की प्रतिमा की सफाई की। इस दौरान तय हुआ कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता पूरे मैदान में सफाई अभियान चलाकर पंडाल को साफ करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश पाठक, अनूप चौबे, जितेंद्र तिवारी, उपेंद्र दत्त शुक्ल, जटाशंकर त्रिपाठी, विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचते ही सभा स्थल की देखी तैयारी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जिले में पहुंचते ही प्रदेश मंत्री दयाशंकर ¨सह, विधायक उपेंद्र तिवारी आदि को साथ लेकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने पीएम के मंच की तैयारी देखी और संतुष्टि जताई। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना देश भर में नई क्रांति लाने का काम करेगी। अब तक सरकारों में आज तक ऐसी कोई योजना नहीं आई जो सीधे गरीबों को लाभान्वित कर सके। आज बागी धरती से जिस योजना का आगाज हो रहा उसकी पहुंच देश भर के पांच करोड़ परिवारों में खुशी लाने का काम करेगी। निरीक्षण में प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद रहे और तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव ¨सह, विजय बहादुर पाठक आदि मौजूद थे।

जिले भर में चला जन संपर्क अभियान, निकाले मशाल जुलूस

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही प्रदेश मंत्री दयांशकर ¨सह व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर व सांसद भरत ¨सह के नेतृत्व में छह टोली बना कर नगर के कई क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम को नगर में मशाल जुलूस भी निकाला गया। मालगोदाम रोड में प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर व प्रदेश मंत्री दयांशकर ¨सह के नेतृत्व में अभियान चला। सतीश चंद कालेज की ओर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व मंजू ¨सह के नेतृत्व में अभियान चला। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व अनूप चौबे के नेतृत्व में कचहरी क्षेत्र में अभियान चला जिसमें राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा राजेश चौधरी व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दिनेश वर्मा मौजूद थे। सीतापुर आंख अस्पताल के सटे क्षेत्र में अभियान राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौधरी व नागेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में चला। सांसद भरत ¨सह व जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में भृगु आश्रम क्षेत्र में अभियान चला।

chat bot
आपका साथी