चौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रसड़ा (बलिया): क्षेत्र के रसूलपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 06:51 PM (IST)
चौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रसड़ा (बलिया): क्षेत्र के रसूलपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके समाधान को आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जहां गांव की विभिन्न समस्याओं व सुझावों से उन्हें अवगत कराया वहीं वितरण व्यवस्था में व्याप्त दु‌र्व्यवस्था को लेकर आक्रोशित भी दिखे। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के साथ उनके प्रतिनिधि देवेश तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को क्रमवार सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, सड़क, सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, वृद्धा व विधवा पेंशन आदि समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही गांव के संबंधित कोटेदार पर राशन वितरण में भारी अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने कोटेदार को रवैये में सुधार का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि यदि वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों संग आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगते हुए हर संभव विकास का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अंजनी तिवारी, सत्येंद्र तिवारी एडवोकेट, अनिल यादव, संजय तिवारी, पप्पू तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, जनार्दन पांडेय, बृजेश पाण्डेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी